फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव व कीचड़ से बढ़ी दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शनिवार को सामान्य रहा। सुबह से खिली चटकीली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। इसके बावजूद लोगों की दुश्वारियां बरकरार है। जगह जगह हुए कीचड़ व जल भराव की समस्या के कारण लोग परेशान दिखे। वहीं धूप देख किसान अपनी फसलों को सुखाने के लिए खलिहानों में डटे रहे।
विज्ञापन



जिले में बुधवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बरसात रुक रुक कर शुक्रवार तक जारी रही। वहीं शनिवार भोर मौसम सामान्य होने के साथ ही चटकीली धूप निकली। जिसे देख दो दिनों से घरों में कैद लोगों ने धूप का आनंद लिया। इस दौरान हवा की गति धीमी होने के कारण लोग अपने कपड़े व बिस्तर सुखाते नजर आए।


किसान भी अपनी गीली फसलों को सुखाने के लिए खेत व खलिहान में पहुंच गए। मौसम सामान्य होने के कारण ठंड से बेहाल पशु पक्षियों को भी राहत मिली। इसके बावजूद लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। विगत दिनों हुई बरसात के कारण जगह जगह व्याप्त कीचड़ व जल भराव के चलते लोगों को आवागमन की दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ऐसी स्थिति भिनगा के खैरीमोड़, दहाना बस स्टैंड, खलवा बाजार, मंगल भट्ठा, हनुमान गढ़ी, सब्जी मंडी, बड़ी मसजिद, इंटर कॉलेज मार्ग, जमुनहा बाजार बस स्टैंड मार्ग, जमुनहा भवनियापुर के मजरा बड़का फतेहपुर से प्राथमिक विद्यालय तक, बालापुर के मजरा अमरहवा, माल्ही चौराहा, बासुदेव चौराहा से ईदगाह मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों का राह चलना दूभर बना हुआ है। यही हाल जिले के अन्य कस्बों बाजारों का भी है। ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें