फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में मोटर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ के तिलकपुर मोड़ स्थित नहर पुल पर हुआ हादसा
गिलौला (श्रावस्ती)। कंजड़वा से मंगलवार को बहराइच जा रहे बाइक सवार युवक को बौद्ध परिपथ स्थित तिलकपुर के नहर पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा निवासी अश्वनी कुमार भारती (27) पुत्र मुरारी लाल भारती बहराइच स्थित एक कंपनी में काम करता था। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को अश्वनी अपनी मोटर साइकिल से बहराइच जा रहा था। जैसे ही वह मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ के निकट सरयू नहर पुल पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अश्वनी कुमार मार्ग पर ही दूर जा गिरा। उसे रौंदते हुए ट्रक आगे निकल गया। घटना के समय अश्वनी ने हेलमेट लगा रखा था। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अश्वनी कुमार को आनन फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अश्वनी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्र्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे बताते हैं कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-
परिवारीजनों पर टूटा गमों का पहाड़
इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा निवासी मुरारी लाल भारती डायट इकौना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पत्नी सरस्वती देवी प्राईवेट चिकित्सक हैं। तीन बेटों में अश्वनी सबसे बड़ा था। उसकी दो बेटियां श्रुती व दीपाली हैं। मंगलवार को घटी घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। घटना के बाद जहां मुरारी व सरस्वती ने अपना बेटा खोया। वहीं रेखा ने अपना सुहाग। मासूम श्रुती व दीपाली के सिर से पिता का साया छिन गया। घटना के बाद सभी का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि रेखा व सरस्वती बार बार मूर्छित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें