फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल की टक्कर में बालक की मौत, आरोपी किशोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक सवार किशोर ने बालक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

सोनपुर कला में हादसा, मौके पर वाहन छोड़कर भागा
फोटो - 02
जमुनहा (श्रावस्ती)। सड़क पार करने के दौरान बुधवार को सोनपुर कला निवासी एक बालक को तेज रफ्तार बाइक सवार किशोर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद किशोर मोटर साइकिल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर कला निवासी बृजेंद्र भार्गव (7) पुत्र लेखपाल भार्गव किसी काम से गांव के निकट सड़क पार जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी बीच मोटर साइकिल लेकर लालबोझा गांव से लौट रहे सोनपुर कला निवासी किशोर ने बृजेंद्र को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की गति तेज होने के कारण बृजेंद्र मार्ग पर ही दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किशोर बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल बृजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बृजेंद्र को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात बृजेंद्र की मौत हो गई। इस बारे में मल्हीपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार राय ने बताया कि मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। अभी उन्हें बालक के परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें