फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सम्मान दिवस पर सम्मानित हुए 56 किसान

Wed, 24 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट सभागार में किसान को सम्मानित करते अ​धिकारी व जनप्रतिनि​धि।  -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले के 56 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से समृद्ध बनें। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सदैव किसानों के अधिकार के लिए प्रयासरत रहे।

इस दौरान एफपीओ को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लाॅकों के किसानों को उनकी उन्नत खेती के लिए पुरस्कृत किया गया। जिलास्तर पर कृषि विभाग की ओर से 20, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग की ओर से छह-छह किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ब्लॉकस्तर पर कृषि विभाग के पांच, मत्स्य विभाग के चार, उद्यान विभाग के पांच, पशुपालन विभाग के चार किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक कृषि सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें