फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

537 फ्रंट लाइन कर्मचारियों का किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाते कोरोना वारियर्स। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना की जंग में प्रथम पंक्ति में खड़े फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं का गुरुवार से टीकाकरण कराया गया। 587 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के टीकाकरण के लिए पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर सत्र का आयोजन किया गया। वहीं अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन

फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा, गिलौला, इकौना, मल्हीपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में सत्र आयोजित किया गया। जहां कुल 587 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण कराया जाना था। इसमें से 537 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का ही टीकाकरण हो सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में 116 के सापेक्ष 110, गिलौला में 120 के सापेक्ष 116, इकौना में 169 के सापेक्ष 134, मल्हीपुर में 56 के सापेक्ष सभी 56 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में 126 के सापेक्ष 121 को टीका लगाया गया।
अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने स्थलों पर पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण करा चुके कई फ्रंट लाइन वर्करों व पुलिसकर्मियों से बात कर उनका हाल भी जाना। इस पर एडीएम व एएसपी ने जिलेवासियों से अपनी बारी आते ही मौका मिलने पर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें