फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान की 52 बोटा लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी 52 बोटा शीशम व सागौन की लकड़ी बरामद की। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस अपने साथ सिरसिया थाने ले गई। वहीं ट्रैक्टर सवार पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सिरसिया में तैनात प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर शनिवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। जैसे ही वह सिरसिया तालबघौड़ा मार्ग स्थित राजपुर मोड़ पर पहुंचे तभी रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी। जिस पर लकड़ी लदी हुई थी।
पुलिस ने जब ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी तो ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित अन्य लोग फरार हो गए। जांच के दौरान ट्रॉली पर 13 बोटा सागौन व 39 बोटा शीशम की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस लकड़ी सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को सिरसिया थाने ले आई है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार यह लकड़ी अवैध कटान की है। जिसे सोहेलवा जंगल से काट कर ले जाया जा रहा था। वहीं प्रभारी निरीक्षक बताते हैं कि यह लकड़ी कहां से आई कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें