फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस या वाट्सएप पर मिलेगा मनरेगा में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे, और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए बाकायदा मोबाइल नंबर जारी किया है। इस पर एसएमएस या वाट्सएप संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है । इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी ।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार का एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने में मदद को विभाग तत्पर है। इसके तहत यह नई पहल की गई है। मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्यस्तर पर दो मोबाइल नंबर- 9454464999 व 9454465555 जारी किया है।
इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लॉक स्तर पर दो नंबर आवंटित करें। साथ ही पंचायत स्तर पर उन नंबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित प्रसारित करें। जिससे लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो। इसके तहत अब ग्रामीण लाभार्थियों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या वाट्सएप संदेश भेजना होगा।
विज्ञापन

संदेश प्राप्त होने के बाद विभाग जल्द से जल्द लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा। इसके लिए उनको बेवजह न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही कोई जुगत लगाने की जरूरत पड़ेगी। इस पारदर्शिता से अब ग्राम प्रधान, सचिव या सक्षम अधिकारी के सामने जी हुजूरी भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें