फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजातंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए आयोग सभी तैयारियों को पूरा करने में लगा है। इसी के तहत गुरुवार से कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों आदि का प्रशिक्षण प्रारंभ कराया गया।
विज्ञापन


लीडरशिप एंड मोटिवेशनल ट्रेनिंग में आयोग की ओर से नामित मुख्य पर्यवेक्षक ने निर्वाचन की बारियां बताईं। कहा कि प्रजातंत्र में चुनाव का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने कहाकि निर्वाचन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सह रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों व सह प्रभारी अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन


यह सभी निर्वाचन कार्य प्रारंभ होने से लेकर मतगणना का कार्य पूरा होने तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में आपको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

चुनाव आयोग की ओर से नामित मुख्य प्रशिक्षक पल्लवी शिवहरे ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन कार्य की बारीकी बताईं। इस दौरान एडीएम योगानंद पांडेय, सभी उप जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, सभी बीडीओ व जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मतदान केंद्रों व स्थलों का करें निरीक्षण
श्रावस्ती। जिलाधिकारी ने बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव के लिए नामित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, सकुशल एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जानकारी दी।

डीएम दीपक मीणा ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों व स्थलों का निरीक्षण कर आधार भूत सुविधाओं व समस्याओं की रिपोर्ट देने को कहा।

रिपोर्ट के आधार पर खामियों को दूर करने को भी कहा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों को केंद्रों पर जाने वाली पोलिंग पार्टी के रास्तों, मतदान केंदों, मतदेय स्थलों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, दरवाजा, खिड़की बाउड्रीवॉल, रैंप की व्यवस्था, वृद्धों के लिए सीटों की व्यवस्था कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें