श्रावस्ती। जिला उद्यान अधिकारी बीएस चौधरी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत संरक्षित खेती के लिए किसानों को पाली हाउस निर्माण पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। किसान पाली हाउस निर्माण करवाकर हाई वैल्यू सब्जी, रंगीन शिमला मिर्च, पुष्प जरबेरा, गुलाब, खीरा आदि की खेती कर प्रति एकड 10-12 लाख रुपये सालाना आय अर्जित कर सकते हैं।
योजना के तहत किसान को कम से कम 500 वर्ग मीटर व अधिकतम 4000 वर्ग मीटर तक पाली हाउस के निर्माण लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। किसान के पास लागत का 25 प्रतिशत होना चाहिए। अतिरिक्त लागत का 50 प्रतिशत उद्यान विभाग द्वारा अनुदान व शेष धनराशि बैंक से ऋण लिया जा सकता है। पाली हाउस निर्माण के लिए किसान खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक ऋण से संबंधित पासबुक की छाया प्रति व दो फोटो के साथ उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।