फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समारोह में एक-दूजे के हुए 45 जोड़े, मिले उपहार

Sun, 07 Dec 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बैठे जोड़े।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह के पश्चात नव दंपतियों को प्रमाणपत्र व उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 51 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। 45 जोड़ों का ही विवाह संपन्न हो सका। शेष जोड़े किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद व एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर व कलश पूजन कर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की इस योजना ने गरीब व असहाय व्यक्ति को बेटियों के विवाह की चिंता दूर कर दी है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने खर्चे से गरीबों की बेटियों के विवाह का बीड़ा उठाया है, जिसे वह बखूबी निभा रही है।

सीडीओ शाहिद अहमद ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को एक लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। इनमें से 60 हजार रुपये उनके खाते में भेजे जाते हैं तथा 25 हजार रुपये के उपहार व 15 हजार रुपये खाना, टेंट आदि में व्यय होते हैं।

समारोह में 36 जोड़ों का हिंदू व नौ जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमर नाथ यति ने बताया कि समारोह में जो जोड़े शामिल नहीं हो सके हैं, वे अगली तिथि निर्धारित होने पर फिर से पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते हैं।

इस मौके पर प्रकाश चंद्र, सुभाष सत्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, जिला बचत अधिकारी रामप्रसाद, योगेंद्र मणि त्रिपाठी सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें