फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कटे होंठ-तालू वालेे 45 बच्चों का होगा ऑपरेशन

Fri, 08 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एनआरसी में आयोजित ​शिविर में मौजूद अ​धिकारी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) और स्माइल ट्रेन ने कटे होंठ व तालू के उपचार के लिए एक निशुल्क पंजीकरण व जांच शिविर आयोजित किया। इसमें कुल 75 बच्चों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 45 बच्चों को तत्काल निशुल्क ऑपरेशन के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य गरीब परिवारों में जागरूकता फैलाना और पीड़ित बच्चों को सामान्य जीवन देना है। ऑपरेशन के लिए चयनित बच्चों को लखनऊ में निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था भी मिलेगी।

आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. उदयनाथ ने बताया कि यह कार्यक्रम जन्मजात हृदय रोग और क्लब फुट जैसी 42 अन्य बीमारियों का भी निशुल्क इलाज डीईआईसी केंद्रों के माध्यम से करता है। स्माइल ट्रेन के परियोजना निदेशक रितेश पुरवार ने ऑपरेशन के लिए न्यूनतम उम्र और वजन के मानक बताए, जैसे कटे होंठ के लिए चार से छह माह की उम्र और पांच किलोग्राम वजन।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आमीन खान ने यह भी बताया कि पूर्व में हुए ऑपरेशन से असंतुष्ट लोग भी पुनः निशुल्क सुधार के लिए संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजपाल सिंह, एआरओ सुरेश यादव, डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य और एनआरसी प्रभारी डॉ. गोविंद शुक्ला, राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें