फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मुठभेड़ में गो हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गो हत्या के आरोपी और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि 19 फरवरी को सिरसिया क्षेत्र के विशुनापुर पड़वलिया निवासी राजू श्रीवास्तव ने बताया कि गांव निवासी रवि मिश्रा के खेत में गोवंश के अवशेष मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच कर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान सोमवार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से लौट रहा है और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर एसओजी प्रभारी दीपक कुमार दूबे, सिपाही अवनीश विक्रम, प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र राय ने टीम के साथ रामपुर बंधा के पास दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया। आरोपी की पहचान कोतवाली भिनगा क्षेत्र के संभारपुरवा निवासी ननऊ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें