फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई देने के बहाने पांच साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक युवक ने रिश्ते को तार-तार कर पांच साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। मासूम घर के बाहर खेल रही थी। मिठाई देने के बहाने युवक उसे बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी तीस वर्षीय युवक दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। शनिवार सुबह घर पहुंचा था।

शनिवार दोपहर उसकी दूर की पांच वर्षीय चचेरी बहन घर के बाहर खेल रही थी। उसे मिठाई देने के बहाने आरोपी अपने साथ घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

मासूम की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। परिवारीजनों की सूचना पर सोनवा पुलिस ने युवक के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मासूम को गंभीर अवस्था में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के साथ घटना का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें