फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में निपटे मात्र 22 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 318 मामले आए। इनमें से मात्र 22 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


भिनगा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ढंग से विभागीय कार्यों का संपादन न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित करके उन पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 में आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों को नियमित कार्य की तरह शामिल कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 मामले आए। इसके सापेक्ष मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण हो सका। वहीं इकौना में आयोजित तहसील दिवस में कुल 203 शिकायतों के सापेक्ष 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। जमुनहा तहसील में आईं 33 शिकायतों के सापेक्ष 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें