फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में नदारद रसोइयां व शिक्षकों का कटा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
(लीड)
विज्ञापन

गैरहाजिर तीन शिक्षकों व रसोइया का वेतन कटा
श्रावस्ती। परिषदीय स्कूलों का हाल जानने के लिए शुक्रवार को बीएसए सहित अन्य अधिकारियों ने 75 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षक व एक रसोइया नदारद मिले। इनका एक दिन का वेतन काटा गया है। कई विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने पर शिक्षक व प्रेरकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा का निरीक्षण किया। यहां शिक्षिका मंजू देवी व रसोइया अनुपस्थित मिली। इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश गया है। प्राथमिक विद्यालय बुटहर में छात्र संख्या कम मिलने पर शिक्षक जमील अहमद, उमापति वर्मा व शिक्षामित्र रेखा वर्मा को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर पड़वलिया में शिक्षिका नीलम श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली। यहां पंजीकृत 117 के सापेक्ष 65 बच्चे उपस्थित मिले। इसके लिए शिक्षकों को कठोर चेतावनी दी गई वहीं शिक्षिका का वेतन काटने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय डोमाई में 130 के सापेक्ष 70 बच्चे मिले। साथ ही विद्यालय में सफाई का अभाव मिला। इस पर शिक्षक को चेतावनी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटहर में 106 के सापेक्ष मात्र 50 बच्चे मिले। इस पर शिक्षक नंद कुमार पाठक, आशीष कुमार तिवारी व अनुदेशक को कठोर चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय परसोहना के निरीक्षण में शिक्षक कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव बिना पूर्व सूचना नदारद मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीएसए ने विद्यालयों में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयक, न्याय पंचायत समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गुलरा बनकट, फटवा, गुलरा, चैलाही, सेमरा सोनबरसा, घोलिया बालू, शिवपुरा, शाहपुर बरगदवा आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें