फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8899 आठवीं पास छात्रों का अधिकाराी कराएंगे नवें में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं पास छात्रों का अधिकारी कक्षा नौ में कराएंगे दाखिला
विज्ञापन

श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का अगली क्लास में दाखिला कराने की जिम्मेदारी भी अब बीएसए व डीआईओएस उठाएंगे। गुरुवार देर शाम डीएम ने यह आदेश बीएसए व डीआईओएस को दिया है।
विज्ञापन

अक्सर यह देखने में आता है कि कक्षा आठ तक की शिक्षा लेने के बाद अधिकांश बच्चे आगे की पढ़ाई नहीं करते, खासतौर से छात्राएं। इसी समस्या को दूर करने के लिए डीएम दीपक मीणा ने गुरुवार देर शाम कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक की थी। इसमें बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक में पाया गया कि प्रति वर्ष जिले के 391 जूनियर स्कूलों से 8899 बच्चे आठवीं पास करते हैं। इतने बच्चे कक्षा नौ में दाखिला नहीं ले पाते। इसलिए डीएम ने सभी एबीएसए को निर्देश दिया है कि वह इसका विवरण तैयार करें। इसमें देखें की इस शैक्षणिक सत्र में बच्चे जूनियर हाईस्कूल से अपनी टीसी लेकर कहां दाखिला लेते हैं। टीसी लेने नहीं आए तो क्यों नहीं आए। ऐसा तो नहीं है कि बच्चे उच्च शिक्षा में किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। इस विवरण की मॉनीटरिंग बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्षा आठ पास सभी बच्चों का दाखिला माध्यमिक में हो जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सहित सभी खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें