फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ली परेड की सलामी, रस्साकसी में पीएसी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकसी में पीएसी की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के ग्राउंड में शुक्रवार को एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व पीएसी के जवानों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। इसमें पीएसी के जवानों का प्रदर्शन बेहतर रहा। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को परेड का पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने रैतिक परेड की सलामी भी ली। परेड के उपरांत एसपी ने वर्दी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आरक्षियों को टेंट लगाने का प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके बाद रस्साकसी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सीओ भिनगा व इकौना, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व पीएसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। रस्साकसी में पीएसी के जवानों का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस पर एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ नगर व लाइन वीर सिंह, इकौना नवल किशोर सहित सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन



आग से नकदी समेत अन्य सामान जला
जमुनहा (श्रावस्ती)। लालबोझा दर्वेश गांव के मजरा दर्वेश में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर घर जलाने का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा दर्वेश गांव के मजरा दर्वेश निवासी मातादीन फूस का मकान बना कर परिवारीजनों के साथ रहता है। गुरुवार रात अज्ञात कारणों से मातादीन के फूस के मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा तीस हजार रुपये नगद, नौ थान जेवर, ढाई क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल सहित कपड़ा बर्तन व अन्य सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। पीड़ित मातादीन ने गांव के ही दो लोगों पर घर जलाने का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें