फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्रेती किसानी में नवीन कृषि तकनीकि अपनाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को खेती के दिए टिप्स
विज्ञापन

जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उप कृषि निदेशक ने की। इस दौरान किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए गए। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कनौजिया ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसका उपयोग कर किसान कम लागत में अधिक पैदावार लेकर अपनी माली हालत में बेहतर सुधार कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के बाद ही उर्वरक डालने, जैविक खाद का प्रयोग करने, सदैव प्रमाणित बीज व कीटनाशक का उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेती किसानी के गुर बताए। मौके पर बीडीओ एजाज अहमद खां, एडीओ पंचायत जोखन लाल सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें