फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से गेहूं की 40 बीघा फसल राख

विज्ञापन
कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।  - फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अग्गापुर के मजरा कुकुरभुकवा में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत से लपटें उठती देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। डायल 112 पुलिसकर्मियों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक छह किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वो सभी अपने-अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। यह देखकर ग्रामीण शोर मचाते हुए खेत की ओर दौड़े। आग लगने की सूचना तत्काल फायर विभाग व डायल 112 पुलिस को दी। मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। तब तक आफताब आलम और अब्बास अली की लगभग 14 बीघा, मोहम्मद साबिर की 15 बीघा, अली अहमद की 5 बीघा, शमीम अख्तर व इस्राइल की दो-दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। कुछ अन्य किसानों की करीब दो बीघा फसल को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें