फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 बोरी सफेद तिल बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में बरामद तिल व पकड़े गए तस्कर। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। एसएसबी 42 बटालियन नानपारा अगैय्या के उप कमांडेंट के नेतृत्व में मंगलवार सुबह कोदिया प्रभारी जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान टीम ने इंडोनेपाल बार्ड स्थित पिलर संख्या 644/1 के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी 38 बोरी सफेद तिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को बाद में नानपारा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42 बटालियन नानपारा अगैय्या के उप कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व में एफ कंपनी कोदिया के प्रभारी रमेश कुमार आउट पोस्ट सागर गांव बीओपी के उपनिरीक्षक आन सिंह, मुख्य आरक्षी एबी रामदास व अन्य के साथ मंगलवार को गश्त पर निकले थे। इस दौरान इंडो नेपाल बार्डर स्थित पिलर संख्या 644/1 से भारत की ओर एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी। वाहन को रोक कर उसकी जांच की गई तो उस पर 38 बोरी में 1625 किलोग्राम सफेद नेपाली तिल मौजूद मिला।
ट्रैक्टर ट्रॉली में मौजूद लोगों ने तिल को भारत में लाकर बेचने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नेपाल राष्ट्र के बांके जिला वार्ड 5 बेतहनी निवासी गुरुदीन केवट, राजकुमार सोनकर, बाबूराम लोनिया के रूप में हुई। सभी को बाद में नानपारा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें