फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ईद पर शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे 36 मजिस्ट्रेट

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले में अलविदा की नमाज आज अता की जाएगी। जिला प्रशासन ने अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर के मौके पर चाक चौबंद सुरक्षा निगरानी की जिम्मेदारी 36 मजिस्ट्रेटों के जिम्मे सौंपी है। यह मजिस्ट्रेट संबंधित थाना क्षेत्रों एवं उनके अंतर्गत आने वाले गांवों में अलविदा की नमाज के साथ ही ईद के मौके पर होने वाली नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न करवाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि तैनात किए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह ईदगाहों पर नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखे। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति पैदा होने पर इसकी सूचना डीएम को 9454417538, एसपी को 9454400311, एडीएम को 9454417609, एसडीएम भिनगा को 454416088, एसडीएम इकौना को 9454416089 व एसडीएम जमुनहा को 9454418926 मोबाइल नंबर पर तत्काल दी जा सकती है।
निर्देश दिया कि सभी एसडीएम अपने अपने तहसील क्षेत्र में नमाज अदायगी की अवधि में शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए नियमित गश्त पर रहेंगे। पूरे तहसील क्षेत्र में ईद को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का उत्तरदायित्व सीधे उन्हीं पर होगा। डीएम ने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान अमन चैन में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त दंडात्मक कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें