फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसएसबी ने पुलिस के साथ की सीमा पर संयुक्त गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव व ईद के त्यौहार को लेकर जिला पुलिस व एसएसबी अलर्ट मोड़ पर है। गुरुवार को एसएसबी के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर सीमा पर पैदल गश्त किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के अफसरों ने मौजूद ग्रामीणों से अपील की कि वह अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराए। सशस्त्र सीमा बल 62 वीं वाहिनी भिनगा के जवान कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी व एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों के जवानों ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस के साथ सीमा क्षेत्र पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस व एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा से सटे गांव के लोगों व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित संभ्रांत व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी को रोकने के बारे मे जागरूक करते हुए संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस व एसएसबी को देने की अपील भी की।
विज्ञापन

कहा कि इसी की मदद से अराजक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोक संभव हो सकेगी। गश्त के दौरान सुरक्षा बलों के जवानों व पुलिस ने राजपुर मोड़, हकीमपुरवा, धुड़दौरिया, असनहरिया, तुरुष्मा, गुज्जर गौरी, भरथा, सोनपथरी, गंभीरवा नाका आदि का भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें