फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पुलिस बल की कड़ी निगरानी में सुरक्षित हुआ ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव की ईवीएम व वीवीपैट सुरक्षित रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम सुरक्षित की गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ ही प्रति दो घंटे की शिफ्ट में एक-एक उपनिरीक्षक व चार-चार पुलिसकर्मियों सहित पीएसी के जवानों को लगाया गया है। जवानों ने परिसर का बैरिकेडिंग कर उसके आसपास लोगों का आना-जाना पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतगणना तक यहां सभी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार शाम छह बजे मतदान समाप्त हुआ। इसके बाद भी परिसर में प्रवेशर कर चुके मतदाता शाम 6:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। इसके चलते रात दस बजे तक पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पीठासीन अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रात 12 बजे तक अपने कागजातों का मिलान किया। इसके चलते ईवीएम जमा करने का काम देर रात तक चलता रहा। ऐसे में कई पीठासीन अधिकारी अपनी बारी के इंतजार में ईवीएम को सिरहाने रखकर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें