फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व वास्तुविद ने जांचा तपोस्थली, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वास्तुविद ने लिया तपोस्थली का जायजा
विज्ञापन


कटरा (श्रावस्ती)। पुरातत्व विभाग दिल्ली की वास्तुविद शुक्रवार को बौद्ध तपोस्थली पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास की रूपरेखा तैयार की व आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। वास्तुविद सुगंधा शुक्रवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंची।

उन्होंने तपोस्थली विकास के लिए तैयार की गई प्लानिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान तपोस्थली में पर्यटकों के लिए शौचालय निर्माण को चयनित स्थल का भी जायजा लिया। साथ ही मौजूद अधिकारियों को पर्यटकों के लिए स्तूपों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी वास्ते नए बोर्ड लगाने, धरोहरों के चारों तरफ लोहे के एंगल लगाने का निर्देश दिया ताकि किसी भी स्तूप को कोई भी क्षति न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्तूपों को चारों तरफ से सुरक्षित करने, जेतवन परिसर के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगवाने, अंगुलिमाल स्तूप, शुद्धोधन महल की भी संरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान उन्होंने सहेट महेट समेत तपोस्थली में मार्ग का चौड़ीकरण कराने, चारों तरफ फूलों की क्यारियां तैयार कराने की बात कही।

इस मौके पर पुरातत्व प्रभारी अखिलेश तिवारी, दिवाकर सिंह, सुनील वर्मा, कृपाराम वर्मा व शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें