फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चुने गए 30 विद्यार्थी

Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10-10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। उनके द्वारा बनाए गए मॉडल को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। इसमें कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों के विचारों को ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा गया था। योजना में जिले के 30 विद्यार्थियों के विचारों को चुना गया है। ऐसे में चयनित विद्यार्थियों में नवाचार, तर्क शक्ति व विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं। इन रुपयों से विद्यार्थी शिक्षकों की मदद से अपने प्रेषित विचारों का मॉडल तैयार करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शित करेंगे।
इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अपना मॉडल मंडल, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। डीसी माध्यमिक डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें