फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसआईआर का शतप्रतिशत काम पूरा करने वाले 30 बीएलओ सम्मानित

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम व अन्य। - फोटो : कलेक्ट्रेट में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने वाले 30 बीएलओ को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य बीएलओ को इन सभी से सीख लेते हुए समय से शत प्रतिशत काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


सभागार में मौजूद अधिकारियों व बीएलओ को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए 30 बीएलओ ने 27 नवंबर तक एसआईआर का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया है। अन्य बीएलओ को इनसे सीख लेनी चाहिए। डीएम ने बताया कि कार्य पूर्ण करने वालों में भिनगा विधानसभा के नौ व श्रावस्ती विधानसभा के 21 बीएलओ शामिल हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने, योग्य मतदाताओं के नाम न छूटने, निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना पीयूष जायसवाल, प्रवीण यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें