फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 और मिले कोरोना संक्रमित, 45 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में 29 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4094 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 658 एक्टिव मामले हैं। जबकि 32 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं 45 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। रविवार आई रिपोर्ट में गिलौला के किशुनपुर में दो, बारावा हरगुन में एक, बख्सीपुरा में एक, रतनापुर में एक, इकौना के पांडेपुरवा में दो, धोबीपुरवा में एक, लालपुर खदरा में एक, श्रावस्ती में एक, जमुनीकला में पांच, मोंगला में एक, फकीरचक में एक, जमुनहा चौकी में एक, रामपुर में एक, वीरगंज में एक, धर्मनगर में एक, परसा डेहरिया में एक, सुल्ताना शबा में दो, रिसिया गायत्री नगर जमुनहा में एक, कोयलहवा में एक, सिवलि कोर्ट भिनगा में एक व सीएचसी भंगहा में एक लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 45 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 328196 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 326757 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
जिनमें 4094 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 658 एक्टिव मामले हैं। वहीं जिले में मौजूदा समय 110 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 10, गिलौला में 16, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें