फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28299 बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर के 523 बूथों पर रविवार को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। दिन में बारिश होने के कारण बूथों पर सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं दो बजे के बाद बूथों पर बच्चों के साथ परिवारीजनों की भीड़ जुटने लगी। पल्स पोलियो अभियान के तहत कुल 28299 बच्चों ने दो बूंद जिंदगी की पी।
विज्ञापन

पोलियो रविवार का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह ने एक नवजात को पोलियारोधी खुराक पिला कर किया। देर रात शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। इसके चलते पोलियो बूथों पर सन्नाटा दिखाई दिया।
दोपहर दो बजे के बाद बारिश थमने पर परिवारीजन बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंचे जहां उन्हें दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। विभिन्न स्थानों पर पोलियो कैंप लगाकर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही भारी बारिश होने के कारण रविवार सुबह लोग पोलियो बूथ पर अपेक्षित संख्या में नहीं पहुंचे। इससे कुछ केंद्रों पर सन्नाटा रहा तो कहीं कुछ अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पोलियो ड्राप पिलाने आए थे। बारिश का ही असर रहा कि लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों को ड्रॉप नहीं पिलाई जा सकी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि जिले के 523 बूथों पर 1569 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जिनकी निगरानी के लिए 16 ट्रांजिट टीम, 107 सुपरवाइजर, पांच मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है।
ये लोग छूटे हुए बच्चों को सोमवार से पोलियो ड्रॉप पिलाने डोर-टू-डोर जाएंगे। इसके लिए 354 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भी सेवाएं ली जा रही हैं। पहले दिन रविवार को जिले के करीब 28299 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें