फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के चुनाव के लिए मंगलवार तक विभिन्न पदों पर 28 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन कराया। अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी अध्यक्ष के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। 12 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, चुन्नी लाल यादव व सालिगराम पांडेय ने अपना परचा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेश कुमार मिश्रा व राम पारस भार्गव ने नामांकन कराया।
महामंत्री पद के लिए दिलीप कुमार तिवारी व राजकुमार गौतम ने नामांकन किया। मध्य उपाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार मौर्य व ओम प्रकाश आर्य ने नामांकन कराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के बृजेश कुमार यादव व महेंद्र कुमार वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद नसीम व बद्रीनाथ आर्य ने नामांकन दाखिल किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए अरविंद कुमार मिश्रा व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए अरविंद कुमार त्रिपाठी जबकि संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए ज्ञान प्रकाश वर्मा ने नामांकन कराया।
वहीं वरिष्ठ सदस्य पद के लिए केशवराम पांडेय, श्रवण कुमार प्रजापति, अब्दुल्ला खां, सत्य प्रकाश पाठक, सदानंद त्रिपाठी व वीरेंद्र सिंह ने नामांकन कराया। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद लईक खां, कृष्ण मनोहर यादव, प्रदीप कुमार सोनी, शिव शंकर पांडेय, माधवराम पाठक तथा अमरेंद्र सिंह ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें