फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

420 शिकायतों में 23 का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 420 शिकायतें आईं, जिसमें 23 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष मामलों को एक सप्ताह के मध्य निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबु ने की। जहां बेलहा राघव निवासी राजेश कुमार ने कोटेदार की शिकायत की। अवधूत नगर निवासी जवाहर ने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने, चेतिया मुरार निवासी रमेश ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
इस पर डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपने विभाग से संबंधित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। इस दौरान इकौना में कुल 239 शिकायतें आईं। इनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

वहीं भिनगा में एडीएम योगानंद पांडेय व एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 136 शिकायतें आईं। इसमें से मौके पर छह शिकायतों का निपटारा किया गया। जमुनहा में एसडीएम आरपी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 43 शिकायतें आई। इनमें से तीन शिकायतों का निपटारा किया गया। इस दौरान भिनगा में एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजकुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें