फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस हजार का ईनामी चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ मिल कर गुरुवार रात एक अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जिस पर इकौना सहित बहराइच के नवाबगंज व बलरामपुर के कोतवाली देहात में कुल 23 मामले पंजीकृत हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 25 हजार रुपये की घोषणा की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र कई कई चोरियों में वांछित पूनी उर्फ पुनिया निवासी दीननामगढ़ थाना इकौना को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। जिस पर चोरी, गोवध, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, हत्या का प्रयास व उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट निवारण अधिनियम में कुल 23 मामले पंजीकृत थे। जिसकी पुलिस को तलाश थी। मामले में एसपी अनूप सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। जबकि बलरामपुर पुलिस द्वारा इस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इसके बाद भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।
इस पर एसपी द्वारा एएसपी बीसी दुबे व सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व इकौना पुलिस की टीम गठित कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज कुमार पांडे व क्राइम ब्रांच प्रभारी विमलेश कुमार सिंह ने पुनिया को वीरपुर के ईदगाह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। इसमें शामिल पुलिस टीम को एसपी ने पूर्व घोषित पुरस्कार के अतिरिक्त 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें