फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दर्ज 94, स्वेटर ले गए 111 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय स्कूलों में अब आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है। कहीं एमडीएम खाने के बाद बच्चों की ज्यादा उपस्थिति दर्ज की जा रही है। तो कहीं पंजीकृत बच्चों से अधिक को स्वेटर देने का आंकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ बरांव में प्रभारी डीएम के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की गुणा-गणित दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति पहले ही कम थी वहीं अब पंजीकरण से अधिक बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण का खुलासा हुआ। ये खुलासा प्रभारी डीएम अवनीश राय के सामने हुआ। मामला प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ बरांव का है। यहां कुल 94 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 50 बालिका व 44 बालक हैं। जबकि नि:शुल्क स्वेटर वितरण में 111 बच्चों को स्वेटर वितरित करने का दावा किया गया था। ये 17 बच्चे किस विद्यालय के हैं और कहां पंजीकृत हैं। इस बारे में वहां तैनात शिक्षक कोई जवाब नहीं दे पाए।
स्वेटर वितरण ही नहीं इस विद्यालय में उपस्थिति व मध्याह्न भोजन को लेकर कई कमियों का खुलासा हुआ। पंजीकृत 94 बच्चों के सापेक्ष मौके पर मात्र 26 बच्चे ही पाए गए। जो मध्याह्न भोजन खा रहे थे। मध्याह्न भोजन खाने तक बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी। इससे पूर्व के दिनों में स्कूल में कभी 44 तो कभी 52 बच्चों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। अब तक 26 बच्चों की उपस्थिति सबसे न्यूनतम थी। ऐसे में प्रभारी डीएम ने बीएसए को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें