आईटीआई भिनगा में अभ्यर्थियों से पूछताछ करते कर्मी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। जीआईटीआई भिनगा में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 23 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जीआईटीआई भिनगा के परिसर में हरिद्वार की एक विख्यात ऑटोमोबाइल कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने के लिए कुल 42 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें से कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जीआईटीआई के प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से बुलावा पत्र भेजकर मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी। इस मौके पर कंपनी के एचआर सुंदर शंकर, कार्यदेशक महेश प्रकाश वर्मा, पवन मलिक, मनोज वर्मा, अष्टभुजा सिंह व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।