फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिविर में प्रतिभाग करेंगी जिले की 22 छात्राएं

Tue, 18 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
केजीबीवी जमुनहा से रवाना होती छात्राएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। बरेली में होने वाली प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बाइस छात्राओं का चयन हुआ है। ये छात्राएं फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को लखनऊ रवाना हुईं। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत प्रदेशस्तरीय टीम के गठन के लिए इन्हें चुना गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने इसकी जानकारी दी। 14 वर्ष आयु वर्ग में केजीबीवी हरिहरपुररानी की दस छात्राएं चुनी गईं। जमुनहा से एक छात्रा भी इस वर्ग में है। इन्हें शिक्षिका स्नेहलता के नेतृत्व में भेजा गया है। 17 वर्ष आयु वर्ग में हरिहरपुररानी की छह छात्राएं शामिल हैं। जमुनहा की पांच छात्राएं भी इस वर्ग में हैं। इनकी अगुवाई शिक्षिका महिमा सिंह कर रही हैं। ये सभी छात्राएं 30 अगस्त तक लखनऊ के चौक स्टेडियम में आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इसके बाद प्रदेशस्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

यह छात्राएं हैं शामिल


केजीबीवी हरिहरपुररानी की अमीषा, साक्षी, अंशिका, संगीता, चांदनी, सरोज, रोशनी, कसीरुनिशा, छाया, बेबी तथा केजीबीवी जमुनहा की फातिमा 14 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना की गई हैं। इसी तरह से 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रशिक्षण के लिए केजीबीवी हरिहरपुररानी की हसीबुन, रोशनी, पल्लवी, तमन्ना, गायत्री, वंदना शामिल हैं, जबकि जमुनहा की आमना, चांदनी, रीना, काजल व ममता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें