श्रावस्ती। जिले में विगत दो दिनों से हो रही रिमझिम बरसात के कारण वादकारियों को कचहरी आने में परेशानी हो रही है। ऐसे में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
इसके कारण फौजदारी, राजस्व सहित दीवानी न्यायालयों का कामकाज प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण न्यायालयों में सामान्य तिथि घोषित कर दी गई।