फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन सड़क व पटरी पर हल्की बरसात में ही हो गया होल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्की बारिश से फोरलेन पर हुए गड्ढे
विज्ञापन

पटरियां भी बहीं, कभी भी हो सकता हादसा
श्रावस्ती। गुणवत्ता विहीन निर्माण के चलते फोरलेन सड़क हल्की बारिश में ही जवाब देने लगी है। दो दिन पूर्व हुई हल्की बरसात में पटरी के साथ सड़क के किनारे कई स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए 15 जून तक का समय लोक निर्माण विभाग को दिया था। इस अवधि में सड़के गड्ढा मुक्त तो हुई नहीं, लेकिन फोरलेन के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है। बहराइच भिनगा के मध्य बनी फोरलने में दिकौली मोड़ के पास दोनों तरफ कई स्थानों पर पटरियां बह गई हैं। फोरलेन पर भी कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां की मिट्टी दब गई है। यही हाल तिलकपुर मोड़ सहित कई स्थानों पर है। जहां हल्की बरसात में ही पटरियों के साथ ही सड़क के नीचे से मिट्टी बह गई है। इससे मार्ग में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की वजह से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। फोरलेन में हुए गड्ढों की जानकारी स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी है। अभी तक इन गड्ढों को भरवाने या फिर सड़क की मरम्मत कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरसी राम बताते हैं कि मार्ग पर गड्ढे व रेनकट होने की जानकारी मिली है। संबंधित जेई को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही इनको ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें