फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ श्रावस्ती महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे विश्व में श्रावस्ती की अलग पहचान
विज्ञापन

कटरा (श्रवस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रावस्ती महोत्सव का आगाज हुआ।

इसकी शुरुआत जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, डीएम व विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी विरासत की पहचान मिलेगी।

श्रावस्ती महोत्सव का शुभारंभ करने आए जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा व अनुसंधान रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि ऐसे महोत्सव से हमें अपनी विरासत की पहचान मिलती है।
विज्ञापन


श्रावस्ती की पहचान पूरे विश्व में है। यहां लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल हमें विकास से अवगत कराते हैं। स्टालों में लगे चित्र यह प्रदर्शित करते हैं कि हम विकास की तरफ उन्मुख है।

सांसद दद्दन मिश्र ने कहाकि श्रावस्ती महोत्सव अपनी अलग पहचान बना रहा है। शासन की ओर से संचालित योजनाओं का प्रदर्शन महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है।

महोत्सव हमारे स्थानीय कलाकारों को उनकी कलाओं का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से संचालित योजनाओं को महोत्सव में प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

शासन की ओर से संचालित योजनाओं का स्टाल लगाकर उनका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस दौरान इकौना क्षेत्र के पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री ने शहीद सुशील चौधरी की पत्नी शालिनी चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डीएम दीपक मीणा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए प्लेटफार्म देना है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री, सांसद, डीएम व विधायक सहित सीडीओ ने महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सोना जाधव ग्रुप ने मंगल भजन, व सिरसिया के कलाकारों ने योगानृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सीपू गिरी, डॉ. अनिल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, बीएसए ओमकार राणा, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा, डीडीओ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें