श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत पांच के सापेक्ष चार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कहीं कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रारंभ हुई।
प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटरमीडिएट काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प व सिलाई की परीक्षा कराई गई। इसमें हाईस्कूल संगीत गायन में पंजीकृत तीन के सापेक्ष दो परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
इंटरमीडिएट सिलाई की परीक्षा में पंजीकृत दोनों परीक्षार्थी मौजूद रहे। इस दौरान कहीं कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, शिक्षा शस्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
जिले में लागू हुई निषेद्याज्ञा
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि 10 फरवरी को बसंत पंचमी, 19 को संत रविदास जयंती, 04 मार्च को महाशिवरात्रि, 20, 21 व 22 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में निषेद्याज्ञा लागू कर दी गई है। यह जिले में पांच अप्रैल तक प्रभावी रहेगी।