फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से चलेगा निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम पंजीकरण के लिए अभियान एक से
विज्ञापन

श्रावस्ती। विधानसभा मतदाता सूची में नए वोटरों के पंजीकरण के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे लोग मतदाता फार्म छह ईआरओ कार्यालय में डाक से जमा करने के साथ ही पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकार व डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 289 भिनगा व 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से तहसील स्तर पर तथा बीएलओ की ओर से प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ घर घर जाकर भी मतदाताओं से फार्म छह प्राप्त करेंगे। नौ व 23 जुलाई को बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहकर दावे व आपत्तियां दर्ज करेंगे। इस दौरान किन्हीं दो दिवसों में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, प्रशिक्षण संस्थानों, आईटीआई, बीएड कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें