फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 17,930 विद्यार्थी परीक्षा से रहे अनुपस्थित

Tue, 17 Mar 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
थमिक विद्यालय बगही में परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पंजीकृत कुल 1,49,390 में से 1,31,460 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी, जबकि 17,930 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिले के 984 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराई जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा कराई गई। वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सकुशल तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें