डीपीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व शिक्षक।-
श्रावस्ती। डीपीआरसी सभागार भिनगा में मंगलवार को निजी संस्था की ओर से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 183 छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि व सखी किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सखी पहल योजना के तहत 19 विद्यालयों की 183 छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया था। चयनित छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति व सखी किट का वितरण की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, जीवन कौशल और लैंगिक संवेदनशीलता आदि विषयों पर जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक बबिता वाजपेयी, बाल रक्षा भारत के स्टेट मैनेजर डॉ. संतोष कौशल, प्रोजेक्ट असिस्टेंट चंदन कुमार, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।