फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2031 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इसमें कुल 2031 परीक्षार्थी केंद्र पर अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन


इसमें हाईस्कूल विज्ञान के 2027 व इंटरमीडिएट नर्सरी शिक्षा का प्रशिक्षण के 4 परीक्षार्थी लापता रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 10889 के सापेक्ष 8862 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए।
विज्ञापन


जबकि 2027 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट नर्सरी शिक्षा का प्रशिक्षण की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 87 के सापेक्ष सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

इसी पाली में इंटरमीडिएट बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 36 के सापेक्ष 34 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दो परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।

इंटरमीडिएट फसल सुरक्षा सेवा की परीक्षा में पंजीकृत 105 के सापेक्ष 103 परीक्षार्थी शामिल हुए। दो परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे।

सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा में पंजीकृत 470 के सापेक्ष 437 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 33 नदारद रहे।

इस दौरान दोनों ही पालियों में किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल के सचल दल ने आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज महरौली, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज असईपुरवा, शिवराजी जनता इंटर कॉलेज लालपुर अयोध्या, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में छापेमारी की गई।

जबकि वित्त एवं लेखाधिकारी हसीब असगर के सचल दल ने परमहंस मंगलदास इंटर कॉलेज लेंगड़ी गूलर, प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज मैरिया व नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में छापेमारी की। जहां परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें