फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध कारणों से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ रिसिया बाजार गए जमुनहा बाजार निवासी अधेड़ की तबियत सोमवार रात बिगड़ गई। उसे सीएचसी रिसिया ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा बाजार निवासी परशुराम गुप्ता उर्फ कैराती (55) पुत्र केशवराम की ससुराल बहराइच जिले के रिसिया बाजार में पड़ती है।
विज्ञापन


जहां सोमवार को उसके साले के बेटे का तिलक था। इसमें शामिल होने के लिए परशुराम पत्नी के साथ सोमवार को अपनी ससुराल रिसिया बाजार गया था। जहां देर शाम परशुराम की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


उसे परिवारीजन सीएचसी रिसिया ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान परशुराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें