फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय वृद्धि से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री की ओर से गुरुवार को स्कीम फार एडोलसेंट गर्ल्स (एसएजी) का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार सहित ब्लॉक सभागारों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा किए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को स्कीम फार एडोलसेंट गर्ल्स का शुभारंभ किया गया। इसके तहत 11 से 14 वर्ष तक की किशोरियों जिनकी शिक्षा किन्हीं कारणों से अधूरी रह गई, उन्हें एनेमिक होने व कुपोषण से बचाने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है।

योजना के तहत किशोरियों को प्रतिमाह दो किलोग्राम चना, एक किलोग्राम अरहर की दाल, घी व पौष्टिक आहार दिया जाएगा। किसानों को भी ज्वार, बाजरा, कोदो आदि की खेती के लिए प्रोत्साहित कर स्वावलंबी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक माह की आठ तारीख को किशोरी दिवस, आठ मार्च से प्रत्येक तीसरे माह पोषण पखवारा मनाया जाएगा। इसके साथ ही एएनएम सेंटरों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस, प्रत्येक माह की पांच तारीख को बचपन दिवस, 15 तारीख को ममता दिवस, 20 को अन्न प्रासन दिवस, 25 को लाडली दिवस व 30 तारीख को गोदभराई दिवस मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बालक बालिकाओं के लिए गर्भ से लेकर जन्म तक के एक हजार दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका समुचित टीकाकरण, देखभाल व पौष्टिक आहार देने की बात कही।

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में प्रतिमाह दो हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1250 तथा सहायिका को एक हजार रुपये के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1250 तथा सहायिका को मानदेय में 750 रुपये बढ़ाकर देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर कलेक्ट्रेट में डीएम दीपक मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी व ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें