फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दोपहर बाद बदली से ठंडा पड़ा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज गुरुवार को अचानक ठंडा हो गया। सुबह दस बजे तक छाया घना कोहरा व धुंध छटते ही अचानक बादल छा गए। इसके साथ ही चली पश्चिमोत्तर हवा से मौसम पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन


भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजार व कस्बों में ठंडे पड़े अलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जिले में विगत दो दिनों से सामान्य रहा मौसम का मिजाज गुरुवार को अचानक बदल गया।

रात में शुरू हुआ घने कोहरे का दौर सुबह दस बजे तक जारी रहा। इसके बाद छाई धुंध दोपहर तक नहीं छटी। इसी बीच अचानक हवा का रुख बदलने से आसमान पर काले बादल छा गए।
विज्ञापन


अचानक चली तेज पश्चिमोत्तर हवा से मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया। ऐसे में जहां लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने को विवश होना पड़ा।

मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजार व कस्बों में अलाव न जलने के कारण मेहनत मजदूरी करने नगरीय क्षेत्र में आने वाले लोगों व रिक्शा चालकों सहित गरीबों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के सीनियर रिसर्च असिस्टेंट डॉ. विनोद ने बताया कि गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के तापमान में और गिरावट संभव है। इस बीच बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें