तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा शेखनपुरवा निवासी एक युवती की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना सोनवा पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा शेखनपुरवा निवासी मजेदुल जहां उर्फ मज्जी (23) पुत्री शाहजाद अली की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने गुरुवार भोर घटना की जानकारी सोनवा पुलिस को दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा मनोज पांडेय ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को मौके पर भेज कर घटना की जानकारी कराई जाएगी।