फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बा निवासी डीएलएड की छात्रा का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में पंखे से लटका मिला। शाम को विद्यालय से घर पहुंचे माता-पिता को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी कौशल किशोर पाठक नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं।

उनकी पत्नी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बेटे इलाहाबाद में रह रहे हैं। बेटी मोनिका (19) मथुरा में डीएलएड कर रही थी। एक पखवारा पूर्व मोनिका मथुरा से वापस घर आई थी।
विज्ञापन


बुधवार को कौशल किशोर व उनकी पत्नी रोज की तरह विद्यालय चले गए। घर पर मोनिका अकेली थी। शाम को जब कौशल किशोर व उनकी पत्नी विद्यालय से वापस लौटे तो आवाज देने पर भी मोनिका घर से बाहर नहीं आई।

इस पर दंपती जब कमरे में पहुंचे तो मोनिका का शव कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। कौशल किशोर ने इसकी जानकारी गिलौला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


पंचनामा भरा कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पुलिस मोनिका के मौत के कारणों की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष गिलौला वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें