फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

780 शीशी नेपाली शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। नेपाल से तस्करी कर श्रावस्ती लाई जा रही नेपाली शराब की खेप गुरुवार को एसएसबी ने बरामद की। इस दौरान जवानों ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जिन्हें बाद में मल्हीपुर पुलिस को सौंप दिया गया। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित कोर्ट में पेश किया है।

एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा की सी कंपनी ककरदरी आउट पोस्ट के कमांडर अजय कुमार को गुरुवार को सूचना मिली की कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर भारत में प्रवेश करने वाले हैं।
विज्ञापन


यह तस्कर पिलर संख्या 641 से होकर भारतीय क्षेत्र में आएंगे। इस पर कंपनी कमांडर ने सहायक उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, हेडकांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, योगेश, गीतम सहित अन्य जवानों के साथ पिलर संख्या 641 के करीब नाकेबंदी की।

इस दौरान कोहरे में बीच उन्हें दो युवक आते दिखे। एसएसबी के जवानों को देख कर दोनों नेपाल की ओर भागने लगे। इस पर जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के पास से 780 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


तस्करों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढी निवासी मेराज व बनगई के मजरा राजापुरवा निवासी सुभाष साहू के रूप में हुई।

दोनों को एसएसबी जवानों ने शराब सहित मल्हीपुर पुलिस को सौंप दिया। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें