फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में बंदक से लेकर झाड़ तक की हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी थानों में चला सफाई अभियान
विज्ञापन

असलहों, मालखाने, भोजनालय के साथ परिसर की हुई सफाई
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी की ओर से जारी आदेश पर थानों में हथियारों से लेकर परिसर तक की साफ सफाई की गई। थाने से घास व खरपतवार हटवाया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जिले के कई थानों में निरीक्षण के दौरान एसपी विजय ढुल को गंदगी मिली थी। असलहों का भी रखरखाव ठीक नहीं मिला था। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिले के सभी थानों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें उन्होंने असलहों के साथ परिसर को भी चाक चौबंद रखने का आदेश दिया था। इस बाबत आयोजित बैठक में हथियारों के साथ साथ परिसर, मालखाना, बैरक, भोजनालय के साथ कहीं भी गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी सभी थाना प्रभारियों को दी थी। एसपी ने कहा था कि सप्ताह में कम से कम एक बार थाने में मौजूद कर्मचारी व प्रभारी श्रम दान करें व पौधरोपण करें। इसी आदेश के बाद रविवार को जिले के सभी थानों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सबसे पहले पुलिस कर्मियों की ओर से असलहों की सफाई की गई। इस दौरान सभी उपकरणों की जांच भी हुई। इसके बाद मालखाना, भोजनालय, बैरक, कार्यालय सहित पूरे परिसर की सफाई की गई। इस दौरान थानाध्यक्षों ने परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें