फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा के 17 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़रा में दो दिन पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित करीब 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व बलवा करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इनमें से 17 आरोपियों को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने खाकी दास बाबा कु़टि के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गड़रा में हुए विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र पांडेय को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ खाकी दास बाबा कुट्टी के पास मौजूद 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसमें जोधीपुरवा निवासी जमालुद्दीन व इस्लाम, गड़रा निवासी मोहम्मद शमी, जियाउल हक, जैमुद्दीन, अहमद रजा खान, जमाल खान, मोहम्मद बशीर, मोहम्मद शगीर, मोहम्मद शाबान, सलाहुद्दीन व कौआपुर निवासी अली रजा तथा बंठिहिवा निवासी जियाल, इरफान, सलीम, मोहम्मद आशिफ खान तथा फिरदौश आलम उर्फ बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें